ATM में कैश डालने की जगह लाखों रुपये लेकर फरार हुए दो कर्मी, तलाश शुरू

Ankit Mamgain
0

प्रतीकात्मक
प्रतीकात्मक

 एटीएम में डालने के लिए दी गई 16 लाख की रकम कंपनी के दो कस्टोडियन एजेंट ने हड़प ली। कंपनी के ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रजनीगंधा कांप्लेक्स, नैनीताल रोड हल्द्वानी निवासी सीएमएस इंफो सस्टिम लिमिटेड हल्द्वानी के ब्रांच मैनेजर विजय सिंह ने काशीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि वह कंपनी में वर्ष 2015 से नियुक्त है। उनकी कंपनी विभिन्न बैंकों के एटीएम में मांग के अनुरूप धनराशि बैंक से निकालकर कैश लोडिंग का काम करती है।


काशीपुर भी हल्द्वानी ब्रांच के अंतर्गत आता है। काशीपुर में बैंकों से कैश लेकर एटीएम में डालने के लिये कस्टोडियन एजेंट के रूप में मोहल्ला थाना साबिक, वार्ड नंबर 10 निवासी देवेश यादव पुत्र ओमप्रकाश और 148 बढ़पुरा मजरा, महेशपुर खेम, मानपुर मुरादाबाद निवासी वैभव भारद्वाज पुत्र चेतन स्वरूप शर्मा को रखा गया था। बताया कि मुरादाबाद रोड स्थित एक एटीएम में 27 जनवरी 2021 को नगदी खत्म हो गयी थी। इस एटीएम में कैश लोडिंग के लिये कंपनी ने देवेश और वैभव को भेजा था।


बताया कि 27 जनवरी 2021 को इन दोनों ने 20 लाख रुपये और फिर 29 जनवरी को सात लाख रुपये इस एटीएम में लोड करने की जानकारी दी। लेकिन, बाद में जब बैंक और एटीएम स्टेटमेंट चेक किये गये तो 16 लाख रुपये का हिसाब नहीं मिला। कंपनी मैनेजर सिंह ने बताया कि सभी स्तर पर जांच के बाद साफ हुआ कि दोनों आरोपियों ने साजिश रचकर कंपनी के 16 लाख रुपये का गबन किया है। उन्होंने पुलिस को संबंधित दस्तावेज भी सौंपे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर देवेश और वैभव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।


देवेश दे चुका है नौकरी से इस्तीफा

काशीपुर। ब्रांच मैनेजर विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों में से एक देवेश यादव नौकरी से इस्तीफा देकर 12 फरवरी को कहीं चला गया है। दूसरा आरोपी वैभव भारद्वाज अब भी एटीएम रूट पर कार्यरत है। बताया कि उन्होंने देवेश के पिता से बात की। उन्होंने बताया कि देवेश की सरकारी नौकरी लग गयी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

Source

Post a Comment

0 Comments


हमें आपकी राय जानना अच्छा लगेगा! उत्तराखंड और देश-दुनिया की ख़बरों पर अपने विचार और सुझाव नीचे टिप्पणी बॉक्स में लिखें।
हम आपके कमेंट्स का इंतज़ार कर रहे हैं।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!