मुख्यमंत्री ने की एलईडी बल्ब बनाने वाले समूह की तारीफ

Ankit Mamgain

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई एलईडी लाइटों से कुछ इस तरह जगमगा रहा है चिन्यालीसौड़
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई एलईडी लाइटों से कुछ इस तरह जगमगा रहा है चिन्यालीसौड़

 चिन्यालीसौड़ के मल्ली गांव में एलईडी बल्ब, लड़ियां और फोकस लाइटें तैयार कर आत्मनिर्भर बनी महिलाओं के प्रयासों को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सराहा है। सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में महिलाओं के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।


राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्द्धन के लिए संचालित योजना के तहत मल्ली गांव की महिलाओं ने अपर्णा महिला स्वयं सहायता समूह बनाया। समूह की महिलाएं एलईडी बल्ब, लड़ियां, लालटेन और फोकस लाइटें तैयार करने का काम कर रही हैं। सीएम ने अपने फेसबुक व ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट कर महिला समूह की प्रशंसा की। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि यह समूह प्रतिवर्ष करीब साढ़े चार लाख का कारोबार कर 95 हजार रुपये का मुनाफा कमा रहा है। 

Source

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!