मुख्य सामग्री पर जाएं

uttarakhand 1 मिनट में पढ़ें

Uttarkashi Chinyalisaur News – चिन्यालीसौड़ के कुमराडा गांव में बादल फटा, भारी तबाही

Uttarkashi Chinyalisaur News - चिन्यालीसौड़ के कुमराडा गांव में बादल फटा, भारी तबाही

चिन्यालीसौड़, उत्तराखंड – उत्तराखंड के चिन्यालीसौड़ स्थित कुमराडा गांव में आज शाम करीब 4 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक हुई भारी बारिश के बाद गांव के ऊपर पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और पानी नीचे आ गया, जिससे पूरे गांव में मलबा जमा हो गया है।

कई घरों में मलबा घुस जाने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। कुमराडा गांव से आने वाली सड़क के ऊपर जहां क्वांरी वालों ने रेत डंपिंग की थी, वह भी पानी के तेज बहाव में बह गई है।

गनीमत रही कि इस आपदा में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घरों में मलबा और पानी घुसने से गांव में डर का माहौल बन गया है। बादल फटने के कारण बिजली की लाइनें भी बह गई हैं, जिससे रात में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कुमराडा से मणि होते हुए झूला पुल तक जाने वाली सड़क पर भी मलबा भर गया है, जिससे यातायात बाधित हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण बलडोगी, मणि, गढ़वाल गाड, खालसी और भैंगा, लमगांव जाने वाली गाड़ियों को आवाजाही में दिक्कत हो सकती है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x