मुख्य सामग्री पर जाएं

Almora 2 मिनट में पढ़ें

Uttarakhand News : अल्मोड़ा प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने किए गोल्ज्यू देवता के दर्शन, राज्य की खुशहाली का मांगा वरदान

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने किए गोल्ज्यू देवता के दर्शन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने किए गोल्ज्यू देवता के दर्शन

  अल्मोड़ा प्रवास के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गोल्ज्यू देवता के दर्शन किए। वह सुबह चितई गोल्ज्यू देवता के मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की।

बता दें कि इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 28 व 29 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर पौड़ी जनपद पहुंचेंगे। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सीएम 28 जनवरी गुरुवार दोपहर एक बजे चौखुटिया हवाई पट्टी से एनआईटी हेलीपैड श्रीनगर पहुंचेंगे।

आज अपने अल्मोड़ा जिला प्रवास के दूसरे दिन न्याय के देवता “गोल्ज्यू महाराज” के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की मंगल कामना की।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे नवनिर्मित संयुक्त चिकित्सालय का लोकार्पण

यहां वह 52 बेड के नवनिर्मित संयुक्त चिकित्सालय का लोकार्पण करने के साथ ही प्रसिद्ध चित्रकार मौलाराम की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। इसके बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत एनआईटी हैलीपैड से पौड़ी रवाना हो जाएंगे।

साढ़े पांच बजे कंडोलिया मंदिर में पूजा-अर्चना कर सीएम कंडोलिया पार्क जनता को समर्पित करेंगे।  शुक्रवार को वह संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में सुबह करीब 10 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद टेका रोड पौड़ी में चेरी ब्लॉसम के पौधरोपण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

 

सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : त्रिवेंद्र

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा में आह्वान किया कि कार्यकर्ता सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। सरकार गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछा रही है। भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के लिए काम किया जा रहा है। 

सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सीएम ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली समेत जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है।

कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। साथ ही जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी जुट जाएं।

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x