मुख्य सामग्री पर जाएं

News 1 मिनट में पढ़ें

उत्तराखंड में फटा बादल, दो लोग लापता, मवेशी दबे; टिहरी और देवाल में भारी बारिश का कहर जारी

उत्तराखंड में फटा बादल, दो लोग लापता, मवेशी दबे; टिहरी और देवाल में भारी बारिश का कहर जारी

उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश कहर बरपा रही है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, राज्य के टिहरी जिले में गुरुवार रात गेंवाली भिलंगना गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई। गनीमत यह रही कि इस आपदा में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन निजी और सार्वजनिक संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें.. भारी बारिश ने दी नई आपदा को दस्तक, दरारों से थराली में मंडराता भूस्खलन का खतरा

इसी जिले के देवाल तहसील में भी बादल फटने की सूचना मिली है, जहाँ दो लोग, तारा सिंह और उनकी पत्नी, लापता हो गए हैं। वहीं, एक अन्य दंपत्ति घायल हो गया है और उनकी गौशाला, जिसमें 15-20 जानवर होने की आशंका है, मलबे में दब गई है।

यह भी पढ़ें.. नंदा-सुनंदा मेले में पशुबलि की मांग, हाईकोर्ट में जनहित याचिका 

टिहरी के ऊपरी इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे कलेश्वर में पहाड़ों से मलबा नीचे आकर लोगों के घरों में घुस गया है। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है।

(more updates needed, its a developing story)*

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x