मुख्य सामग्री पर जाएं

uttarakhand 1 मिनट में पढ़ें

उत्तराखंड का बजट सत्र 1 से 9 मार्च तक गैरसैंण में – Uttarakhand Budget News

उत्तराखंड का बजट सत्र 1 से 9 मार्च तक गैरसैंण में - Uttarakhand Budget News

गैरसैंण

देहरादून: उत्तराखंड सरकार का आगामी बजट सत्र 1 मार्च से 9 मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा की।

हालांकि मुख्यमंत्री ने बजट पेश करने की निश्चित तारीख का खुलासा नहीं किया, लेकिन यह सत्र त्रिवेंद्र सरकार के लिए इस बार विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बजट पूरी तरह से चुनावी होगा और लोकलुभावन घोषणाओं से भरा रहेगा, जिसे ग्रीष्मकालीन राजधानी में पेश कर सरकार एक मजबूत संदेश देने का प्रयास करेगी।

विधानसभा सचिवालय ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के निर्देश पर अधिकारी-कर्मचारियों को सत्र से पहले व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने के लिए लगाया गया है।

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x