मुख्य सामग्री पर जाएं

Uttarkashi 1 मिनट में पढ़ें

Uttarakhand News: त्रिवेंद्र ने की विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना

 

Uttarakhand News: त्रिवेंद्र ने की विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। वे यहां गर्तांग गली के भ्रमण के लिए पहुंचे हैं। इससे पूर्व उन्होंने वीरपुर डुंडा में निर्माणाधीन ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण भी किया।


बुधवार को करीब साढे़ तीन बजे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। बताया कि उन्होंने वट और पीपल के एक लाख पौधों रोपने का लक्ष्य रखा है। 65 हजार पौधे रोपे जा चुके हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष देशराज बिष्ट, भवानी देवी, हेमराज, किशन राणा, सुनीता देवीकविता देवी व नरेश आदि मौजूद थे।


देवस्थानम बोर्ड पर साधी चुप्पी


पत्रकारों ने देवस्थानम बोर्ड पर सवाल पूछा तो त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुप्पी साध ली। चारधाम यात्रा के बारे में पूर्व सीएम ने कहा कि यात्रा पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है, सरकार ने नहीं।

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x