मुख्य सामग्री पर जाएं

Festivals 1 मिनट में पढ़ें

“इस बार भी कांवड़ यात्रा पर रहेगा प्रतिबंध? जानिए क्या है उत्तराखंड सरकार का फैसला”

 “कोविड 19 संक्रमण के चलते इस साल भी कांवड यात्रा नहीं होगी। सरकार ने तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश के निर्देश के बाद शहरी विकास विभाग ने इसके आदेश कर दिए। संपर्क करने पर शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली ने इसकी पुष्टि की। कुंभ से लिया सरकार ने सबक: कुंभ मेले के दौरान रियायत दिए जाने की वजह से सरकार को किरकिरी का सामना करना पड़ा है। इसलिए सरकार ने ऐहतियातन यात्रा पर रोक लगा दी है। 

कांवड़ यात्रा:

हर साल सावन के महीने में बड़ी तादाद में शिवभक्त उत्तराखंड में गोमुख, देवप्रयाग, ऋषिकेश, हरिद्वार आकर गंगाजल ले जाते हैं। शिवरात्रि के दिन इस गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। 

मुख्यमंत्री के शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि कोविड 19 को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय किया है। इसके विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं।”

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x