मुख्य सामग्री पर जाएं

Dehradun 1 मिनट में पढ़ें

उत्तराखंड के इन जिलों में कल हो सकती है बारिश, येला अलर्ट जारी

 राज्य में आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम तक बौछारें पड़ सकती हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 28 तक गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक कहीं कहीं हल्की से मध्यम तक बारिश के आसार हैं। हालांकि 26, 27 व 28 के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, छिटपुट बारिश के अलावा भारी बारिश के आसार अगले तीन चार दिनों में नहीं हैं। 

दून में पड़ सकती हल्की बौछारें

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दून में मौसम साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में गर्जन वाले बादल विकसित होने व हल्की बारिश की संभावना है। गुरुवार को दून में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री रहा। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री रहा। दून में 26, 27 को भी बारिश के एक दो अवसर आ सकते हैं। लेकिन तापमान में इससे विशेष गिरावट नहीं आएगी। गुरुवार को दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का एहसास हुआ।

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x