मुख्य सामग्री पर जाएं

Pithoragarh 1 मिनट में पढ़ें

दुस्साहस:अवैध खनन रोकने गए पटवारी पर माफियाओं ने बोला हमला,बुरी तरह से पीटकर किया घायल

प्रतीकात्मक
प्रतीकात्मक

 थल क्षेत्र में खनन माफिया ने शनिवार रात अवैध खनन रोकने गए पटवारी (राजस्व उप निरीक्षक) की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पटवारी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थल तहसीलदार डॉ. एलएम तिवारी के अनुसार प्रशासन को रामगंगा नदी में अवैध खनन की शिकायत मिली थी। इसे रोकने के लिए मौके पर पटवारी मनीष भट्ट को भेजा गया। उनके वहां पहुंचते ही माफियाओं ने मनीष पर हमला बोल दिया।

बुरी तरह घायल पटवारी ने मौके से भागकर जान बचाई और घटना की तहरीर पुलिस को दी है।  पुलिस ने आरोपी अमित सत्याल (20) और एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। थल थाना के उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पटवारी की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।  

शनिवार रात बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में अवैध खनन सामग्री भरी जा रही थी। रोकने पर आरोपियों ने राजस्व उपनिरीक्षक मनीष भट्ट पर हमला बोल दिया। आरोपियों के वाहन की खोजबीन की जा रही है। 
डॉ एलएम तिवारी, तहसीलदार, थल

आज की न्यूज़

हरिद्वार: फर्जी दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपए में बेचे हर की पौड़ी के मंदिर! ट्रस्ट ने दर्ज 

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन click here

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x