मुख्य सामग्री पर जाएं

Festivals 2 मिनट में पढ़ें

सोमवार के उपाय : भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये काम

भगवान शिव

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस पावन दिन विधि- विधान से भगवान शिव की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। भगवान शिव अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। 

आइए जानते हैं भगवान शिव को प्रसन्न करने के आसान उपाय…

1. शिवलिंग पर जल अर्पित करें

शिवलिंग भगवान शिव का प्रतिक है। शिवलिंग पर जल अर्पित करने से पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त होता है। इस समय कोरोना वायरस की वजह से घर से बाहर जाना सुरक्षित नहीं है। अगर घर में शिवलिंग है तो घर में ही शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

2. भगवान शिव को भोग लगाएं

सोमवार के पावन दिन भगवान शिव को भोग अवश्य लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। 

3. राम नाम का संकीर्तन करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव सदैव राम नाम का जाप करते रहते हैं। भगवान शिव उस व्यक्ति पर विशेष कृपा करते हैं जो राम नाम का संकीर्तन करता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए राम नाम का संकीर्तन करते रहें। भगवान राम का संकीर्तन करने से व्यक्ति भव से पार हो जाता है।

3. इस मंत्र का जप करें

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ऊॅं नम: शिवाय का जप करना चाहिए। इस मंत्र का जप करने से मन भी शांत रहता है। 

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x