मुख्य सामग्री पर जाएं

Dehradun 2 मिनट में पढ़ें

उत्तराखंड में बढ़ेगा कोरोना कर्फ्यू! जानिए क्या हो सकती है नई एसओपी

 उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू का अगला चरण एक हफ्ते के लिए बढ़ना तय माना जा रहा है, हालांकि सरकार बाजारों को खोलने की अवधि में दो घंटे अतिरिक्त वृद्धि कर सकती है। कैबिनेट मंत्री व सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि कोविड कर्फ्यू की नई एसओपी रविवार को जारी होगी। उन्होंने बाजारों को शाम सात बजे तक खोलने के संकेत दिए हैं। अभी प्रदेश में बाजार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रहे हैं। संक्रमण में लगातार गिरावट आने के बाद सरकार यह फैसला लेने जा रही है, हालांकि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी चिंतित है।

सूत्रों ने बताया कि वीकेंड पर शनिवार व रविवार को पिकनिट स्पाट, पर्यटक स्थल, मनोरंजक पार्क भी खोले जा सकते हैं। वीकेंड पर मसूरी, नैनीताल आदि शहरों में अब सैलानी लौटने लगे हैं, लेकिन आसपास के मनोरंजक पार्क, पिकनिट स्पाट अभी बंद ही चल रहे हैं। इन क्षेत्रों के व्यापारी सरकार पर इन्हें भी खोलने के लिए दबाव बना रहे हैं। इन व्यापारियों का मानना है कि जब सभी बाजार नियमित तौर पर खुले हैं तो फिर पिकनिट स्पाट बंद करने का औचित्य नहीं रह जाता। उधर, एनटीसीए भी राज्य के सभी राष्ट्रीय पार्क और जू खोलने की अनुमति दे चुका है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए अब इन्हें भी खोला जा सकता है। अन्य प्रदेशों से उत्तराखंड में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर और एंटीजन में कोई एक जांच रिपोर्ट दिखानी अभी अनिवार्य रहेगी। स्कूल-कालेजों में जुलाई से पहले सिर्फ शिक्षक-शिक्षिकाओं को बुलाया जा सकता है। 

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x