मुख्य सामग्री पर जाएं

uttarakhand 2 मिनट में पढ़ें

इंजीनियर पति ने पीडब्ल्यूडी की महिला अधिकारी पत्नी को घर में बंधक बनाकर फोन छीना और फिर…..

 लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी ) की महिला अधिकारी पत्नी को बंधक बनाने के आरोप लगने के बाद पुलिस ने महिला अधिकारी के पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि महिला अधिकारी से बीएचईएल में इंजीनियर पति ने मारपीट की और महिला अधिकारी का मोबाइल फोन समेत अन्य सामान छीन लिया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के मुताबिक आंबेडकर नगर सुनहरा रोड रुड़की निवासी मोनिका आर्या ने शिकायत कर बताया कि 15 जनवरी वर्ष 2007 में उनका विवाह पारस नाथ पुत्र स्व. धर्मदेव निवासी सेक्टर 3 बीएचईएल से हुआ था। पुलिस के मुताबिक मोनिका लोक निर्माण विभाग अधिकारी हैं। महिला का आरोप है कि 31 मई को उसके पति पारस नाथ ने उसके साथ मारपीट की और उसे बंधक बना लिया।

आरोप है कि उसका मोबाइल फोन, शैक्षिक प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पेंशन कार्ड, बैंक संबंधी दस्तावेज समेत अन्य सामान छीन लिया। महिला का आरोप है आरोपी ने गला भी दबाया। महिला का आरोप है कि उसकी वीडियो भी बनाई गई। महिला को कई अन्य लोगों ने भी घेर लिया। किसी तरह महिला ने अपने भाई को फोन किया और पुलिस को लेकर आया। महिला का आरोप है कि उसके साथ कई अन्य लोगों ने अभद्रता भी की है। जिनका वह नाम नहीं जानती है। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी पासर नाथ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पति पत्नी के बीच का विवाद है। पहले इस मामले को महिला हेल्प लाइन भी भेजा गया था।

 Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x