मुख्य सामग्री पर जाएं

Election 2 मिनट में पढ़ें

उत्तराखंड सरकार पर आप नेता का निशाना, बोले-फ्री बिजली घोषणा से जनता को छल रही भाजपा

 आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तराखंड सरकार की मुफ्त बिजली घोषणा पर निशाना साधा है। कर्नल ने कहा है कि ऐसी घोषणा करके भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को छल रही है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री बदलने के बजाय राज्य की बदहाल व्यवस्था बदलेगी। शुक्रवार को रामनगर में आयोजित आम आदमी पार्टी के युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे वरिष्ठ आप नेता कर्नल अजय कोठियाल का रामनगर रोड स्थित आप कार्यालय में स्वागत किया गया।


कोठियाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली के साथ पत्रकार वार्ता करते हुए कहा उत्तराखंड का युवा अब परिवर्तन चाहता है। कांग्रेस और भाजपा की नीतियां दिल्ली से तय होती हैं। इसीलिए बार-बार मुख्यमंत्री बदले जाते हैं। लेकिन, आप मुख्यमंत्री बदलने के बजाय यहां की बदहाल व्यवस्था बदलेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुये कहा जब वह देहरादून से आज सुबह रामनगर के लिए चले तो रास्ते में सड़कों पर गड्ढे देखकर लगा कि सरकार को इन गड्ढों में पानी भरवाकर मछली पालन का रोजगार शुरू कर देना चाहिए।

कोठियाल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित दौरे के बारे में कहा वह राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने और राज्य को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा भी करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य की समस्याओं को लेकर कल पार्टी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी करेगी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के बारे में कर्नल अजय कोठियाल ने कहा वह युवा और दबंग नेता हैं। शायद अब भाजपा को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने की जरूरत न पड़े। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ.यूनुस चौधरी, मुकेश चावला, मयंक शर्मा, मनोज कौशिक, साधु सिंह एडवोकेट, आनंद मोहन दीक्षित, ऊषा खोखर, मनोरथ लखचोरा, अमन बाली, हर्ष बाली, अमित रस्तोगी एडवोकेट, महेंद्र सिंह, अमित सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x