मुख्य सामग्री पर जाएं

uttarakhand 1 मिनट में पढ़ें

उत्तराखंड में कोरोना के 118 नए मामले, 10 जिलों में नौ से भी कम केस मिले 

 राज्य में सिर्फ तीन ही जिले ऐसे हैं, जहां दहाई के आंकड़ों में कोरोना केस सामने आए। कुल 118 केस सामने आए। जबकि 250 मरीज ठीक हुए। तीन मरीजों की मौत हुई। अब कुल एक्टिव केस की संख्या 2739 रह गई है। राज्य में अब संक्रमण दर 6.30 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 95.40  प्रतिशत है। राज्य में कोरोना के कुल 339245 केस आए। इनमें से 323627 ठीक हो चुके हैं। 7074 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को सात केस अल्मोड़ा, तीन बागेश्वर, पांच चमोली, पांच चंपावत, 49 देहरादून, छह हरिद्वार, 10 नैनीताल, 11 पौड़ी, दो पिथौरागढ़, छह रुद्रप्रयाग, सात टिहरी, चार यूएसनगर, तीन उत्तरकाशी में पॉजिटिव केस पाए गए। 

1.04 लाख को लगी वैक्सीन

गुरुवार को 1.04 लाख लोगों को वैक्सीन लगी। एक बार वैक्सीन लगने वालों की कुल संख्या 32.66 लाख पहुंच गई है। 7.50 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। 18 से 44 वर्ष में एक बार वैक्सीन लगने वालों में 10.70 लाख युवाओं को वैक्सीन लग चुकी है। दोनों डोज 33269 को लग चुकी है।  

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x