मुख्य सामग्री पर जाएं

Business 1 मिनट में पढ़ें

हाजिर मांग बढ़ने से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी, रिफाइंड सोया तेल में गिरावट

हाजिर मांग बढ़ने से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी, रिफाइंड सोया तेल में गिरावट
सोयाबीन


नई दिल्ली: हाजिर मांग में तेजी के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन की कीमत पांच रुपये की तेजी के साथ 7,074 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई.

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत पांच रुपये अथवा 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,074 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 67,070 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर मांग बढ़ने के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिसकी वजह से वाायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में तेजी आई.

रिफाइंड सोया तेल में गिरावट

हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 14.90 रुपये की गिरावट के साथ 1,376 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया.

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 14.90 रुपये यानी 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,376 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया. इस अनुबंध में 35,400 लॉट के लिये सौदे किये गये.

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने के कारण यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमत में गिरावट दर्ज हुई.

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x