मुख्य सामग्री पर जाएं

2 मिनट में पढ़ें

नगर निगम ने 21 क्विंटल पॉलिथीन जब्त की

Plastic ban


ऋषिकेश: नगर निगम ने एक दुकान से 21 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की है। दुकान पर टेंट हाउस का बोर्ड लगा था। अब नगर निगम की ओर से दुकानदार पर भारी भरकम जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है। कार्रवाई के दौरान व्यापारी निगम की टीम पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था।
नगर निगम की ओर से इन दिनों में शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि पुरानी सब्जी मंडी जीवनी माई रोड पर एक टेंट हाउस की दुकान में भारी मात्रा में पॉलीथिन का स्टॉक किया गया है। 
सूचना के बाद वे दोपहर तीन बजे टीम के साथ मौके पहुंचे तो वहां पर दुकान के अंदर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन मिला। निगम की ओर से पॉलीथिन जब्त करने के दौरान संबंधित व्यापारी निगम की टीम पर दबाव बनाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। 
सूचना के बाद त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी उत्तम रमोला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद नगर निगम की टीम ने दुकान से पॉलीथिन निकालकर इसे जब्त किया। तीन दिन पहले भी नगर निगम की टीम ने एक पॉलीथिन से भरा लोडर पकड़ा था।

पॉलीथीन के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करने को लेकर व्यापारियों के साथ दिवाली से पहले नगर निगम सभागार में बैठक की गई थी। सभी व्यापारियों ने प्रतिबंधित पॉलीथिन का स्टॉक न रखने और न ही उसे बेचने का आश्वासन दिया था, लेकिन जिस प्रकार दो दिन के अंतराल में दो स्थानों से पॉलिथीन पकड़ी गई, उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कई व्यापारी अब भी सहारनपुर और अन्य स्थानों से पॉलीथिन मंगाकर बेच रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

….तो देहात में हो रही पॉलीथिन की आपूर्ति

निगम क्षेत्र में तो पॉलीथिन प्रतिबंधित है, लेकिन निगम क्षेत्र से लगे श्यामपुर, आईडीपीएल, खदरी, गढ़ी मयचक, रानीपोखरी, थानो व भोगपुर के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों पॉलीथिन की आपूर्ति होती है। ऐसे में दो दिन में लगातार दो स्थानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ व्यापारी चंद रुपयों के फायदे के लिए अब भी बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन का स्टॉक कर रहे हैं।
Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x