मुख्य सामग्री पर जाएं

Kotdwar 1 मिनट में पढ़ें

KOTDWAR NEWS – गुलदार के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

KOTDWAR NEWS - गुलदार के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

कोटद्वार।  दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम गोदी(बड़ा) में बच्चे को स्कूल छोड़कर घर आ रही महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। 

दुगड्डा चौकी इंचार्ज सूरतराम शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह फोन पर सूचना मिली कि दुगड्डा से लगभग 8 किलोमीटर दूर राजस्व ग्राम गोदी (बड़ा) में बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद एक महिला घर लौट रही थी। 

रास्ते में गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान रीना देवी (34 वर्ष ) हुई है। उन्होंने बताया मृतका के पति मनोज चौधरी बाहर नौकरी करते हैं। 

महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। 

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x