मुख्य सामग्री पर जाएं

Dehradun 1 मिनट में पढ़ें

Kisan Andolan : उत्तराखंड में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, पूर्व सीएम हरीश रावत भी हुए सवार, तस्वीरें

ट्रैक्टर रैली
ट्रैक्टर रैली

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारे लगाए।

किसानों ने कहा कि कानून वापस लेने पर ही आंदोलन समाप्त होगा। अबकी बार आरपार की लड़ाई है। उत्तराखंड के किसानों ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में ट्रैक्टर रैली निकाली। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी शिरकत की।

इसके पहले किसान संगठनों द्वारा एक सभा भी आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और हरीश रावत सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इसके बाद किसान रैली निकाली गई। जिसमें ऊधमसिंह नगर जिले के किसान मौजूद रहे। क्षेत्रभर से किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर मंडी समिति परिसर पहुंचे।

भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार जिद पर अड़ी है लेकिन किसान भी कानूनों को वापस लेने पर ही अड़ा है। कानून वापस नहीं लिए गए तो भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत के आह्वान पर गणतंत्र दिवस की परेड में किसान ट्रैक्टरों के साथ पहुंचेंगे।

Source

 

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x