मुख्य सामग्री पर जाएं

1 मिनट में पढ़ें

आभूषण और 60 हजार की नकदी चोरी

मिस्सरवाला में मकान में चोरी के बाद अस्त-व्यस्त पड़ा सामान। - फोटो : RISHIKESH
मिस्सरवाला में मकान में चोरी के बाद अस्त-व्यस्त पड़ा सामान। – फोटो : RISHIKESH

 डोईवाला। कोतवाली के मिस्सरवाला क्षेत्र में एक मकान में चोरों ने सेंधमारी कर नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।

नगर पालिका वार्ड एक मिस्सरवाला क्षेत्र में योगाचार्य अमित सिंह बिष्ट का दोमंजिला मकान है। ऊपर के कमरों में वह परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की रात वह नीचे के कमरे में ताला लगाकर ऊपर सोने चले गऐ थे। मंगलवार की सुबह उठकर देखा तो ताला खुला पाया। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा मिला। तत्काल घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि आभूषणों के अलावा करीब 60 हजार की नकदी चोरी हुई है। जो बच्चे के जन्मदिन समारोह को मनाने के लिए रखी गई थी। कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि पुलिस मामले को तहरीर मिल गइ है और बेहद गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाली जा रही है।

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x