मुख्य सामग्री पर जाएं

Sports 5 मिनट में पढ़ें

IPL 2021 Auction LIVE: क्रिस मॉरिस बने इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा

आईपीएल नीलामी 2021 - फोटो : ट्विटर
आईपीएल नीलामी 2021 – फोटो : ट्विटर

लाइव अपडेट

04:26 PM, 18-FEB-2021

चौथा सेट तेज गेंदबाजों का है

एडम मिल्न से शुरुआत हुई।

04:05 PM, 18-FEB-2021

पंजाब किंग्स के साथ नंबर 1 टी-20 बल्लेबाज

दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज डेविड मलान को उनके बेस प्राइस 1 करोड़ 50 लाख में पंजाब ने खरीदा। उम्मीद की जा रही थी कि उनपर धनवर्षा होगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। मलान के इंग्लिश साथी खिलाड़ी जेसन रॉय और एलेक्स हेल्स पहले दौर में बिक नहीं पाए थे।

04:02 PM, 18-FEB-2021

क्रिस मॉरिस बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा। दक्षिण अफ्रीकी हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस का बेस प्राइस 75 लाख था। पिछले साल उन्हें आरसीबी ने रिलिज किया था।

 

03:48 PM, 18-FEB-2021

4 करोड़ 40 लाख में बिके शिवम दुबे

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को आरसीबी ने रिलीज किया था। महज 50 लाख के बेस प्राइस वाले इस हरफनमौला खिलाड़ी को 4 करोड़ 40 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा।

03:44 PM, 18-FEB-2021

मोईन अली को 7 करोड़ में CSK ने खरीदा

मोईन अली का ब्रेस प्राइस 2 करोड़ था। किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कड़ी टक्कर थी, लेकिन अंत में बाजी धोनी सेना के हाथ लगी। सात करोड़ रुपये में बिके।

 

03:37 PM, 18-FEB-2021

KKR के हुए शाकिब-अल-हसन

2 करोड़ की बेस प्राइस थी। 3 करोड़ 20 लाख में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा। किंग्स इलेवन पंजाब भी दिलचस्पी दिखा रही थी।

 

03:37 PM, 18-FEB-2021

KKR के हुए शाकिब-अल-हसन

2 करोड़ की बेस प्राइस थी। 3 करोड़ 20 लाख में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा। किंग्स इलेवन पंजाब भी दिलचस्पी दिखा रही थी।

03:30 PM, 18-FEB-2021

केदार जाधव को किसी ने नहीं खरीदा

भारतीय ऑलराउंडर का बेस प्राइस 2 करोड़ है।

03:23 PM, 18-FEB-2021

विराट-एबी के साथ खेलेंगे मैक्सवेल

 

 February 18, 2021

03:19 PM, 18-FEB-2021

ग्लेन मैक्सवेल

2 करोड़ की बेस प्राइस में केकेआर ने बोली की शुरुआत की, लेकिन बाद में टक्कर आरबीसी और चेन्नई के बीच होने लगी। 14 करोड़ 25 लाख में कोहली की टोली ने अपने साथ जोड़ा। 10 करोड़ 75 लाख के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को पंजाब ने रिलीज किया था।

03:18 PM, 18-FEB-2021

बल्लेबाजों के बाद विकेटकीपर्स की बारी

राजीव शुक्ला ने चिट निकाली। पहली बोली ग्लेन मैक्सवेल के नाम की। पिछले साल उन्हें पंजाब ने काफी ऊंचे दाम में खरीदा था।

03:17 PM, 18-FEB-2021

आरोन फिंच भी नहीं बिके

ऑस्ट्रेलियाई टी-20 कप्तान आरोन फिंच का बेस प्राइस 1 करोड़ था। किसी ने नहीं खरीदा।

03:16 PM, 18-FEB-2021

एविन लुईस भी नहीं बिके

कैरेबियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं। देखना होगा दूसरे राउंड में कौन खरीदता है।

03:13 PM, 18-FEB-2021

स्टीव स्मिथ 2 करोड़ 20 लाख में दिल्ली के हुए

चौथे बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पर पहली बोली आरबीसी ने की। दिल्ली कैपिटल्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। 2 करोड़ वाले बेस प्राइस वाले स्टीव स्मिथ को 2 करोड़ 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा।

03:13 PM, 18-FEB-2021

दो करोड़ के बेस प्राइज वाले जेसन रॉय भी नहीं बिके।

दो करोड़ के बेस प्राइज वाले जेसन रॉय भी नहीं बिके।

03:12 PM, 18-FEB-2021

दूसरे खिलाड़ी एलेक्स हेल्स भी नहीं बिके

इंग्लिश बल्लेबाज में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

03:11 PM, 18-FEB-2021

पहले खिलाड़ी करुण नायर

टेस्ट मैच में तिहरा शतक ठोकने वाले नायर में किसी टीम ने रूचि नहीं दिखाई। पहले दौर में अनसोल्ड रहे। किसी ने नहीं खरीदा।

03:00 PM, 18-FEB-2021

आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल का उद्बोधन

कोरोना काल में क्रिकेट गतिविधियों पर बात कर रहे

02:55 PM, 18-FEB-2021

नीलामी शुरू होने में पांच मिनट का समय

देखते हैं इस बार किसकी किस्मत खुलती है। वैसे युवराज सिंह आईपीएल इतिहास में अब तक सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। 2015 की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।

02:52 PM, 18-FEB-2021

इस बार नहीं होगा RTM का इस्तेमाल

आरटीएम कार्ड (RTM Card) का इस्तेमाल सिर्फ मेगा ऑक्शन के दौरान होता है, लेकिन इस साल मिनी ऑक्शन हो रहा है। ऐसे में इस बार की नीलामी में आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल नहीं होगा। मेगा ऑक्शन में जब नए सिरे से खिलाड़ियों की बोली लगाई जाती है। इस दौरान कोई भी टीम अधिकतम पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। तीन खिलाड़ी सीधे तौर पर रिटेन किया जाता है, जबकि दो खिलाड़ी आरटीएम के जरिए पुरानी टीम में वापस आ सकते है।

02:47 PM, 18-FEB-2021

पूर्व भारतीय क्रिकेटर बद्रीनाथ ने शेयर की फोटो

02:43 PM, 18-FEB-2021

सीएसके प्रबंधन ने धोनी को समर्पित की अपनी जर्सी

02:40 PM, 18-FEB-2021

एक फ्रेंचाइजी से 13 मेंबर्स को मिलेगी एंट्री

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत नीलामी में एक फ्रेंचाइजी से 13 मेंबर ही हिस्सा ले पाएंगे। साथ ही सभी सदस्यों को दो RT-PCR भी कराना होगा। दोनों टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आनी चाहिए।

02:37 PM, 18-FEB-2021

जो रूट पहले ही आईपीएल से हटे

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विश्वसनीय बल्लेबाज और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट मौजूदा सीजन में भी नहीं खेलेंगे। बता दें कि स्टोक्स, आर्चर, क्रिस वोक्स जैसे खिलाड़ियों को आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने बरकरार रखा है जबकि मोईन अली, डेविड मलान के साथ 14 अन्य खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगे।

02:33 PM, 18-FEB-2021

नीलामी से ठीक पहले मार्क वुड ने नाम वापस लिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड ने पारिवारिक वजहों से यह फैसला किया है। दरअसल, वो आईपीएल खेलने की बजाए अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। इस साल मार्क वुड ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा था। इस बार की नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स के इस पूर्व तेज गेंदबाज पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद थी। बता दें कि मार्क वुड 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे।

02:30 PM, 18-FEB-2021

कब-कहां और कैसे देखें नीलामी LIVE?

प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू हो जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल में पूरी नीलामी का सीधा प्रसारण किया जाएगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर भी आप खिलाड़ियों को बिकते देख सकते हैं। पल-पल की अपडेट और नीलामी से जुड़ी सभी दिलचस्प बातें आपको amarujala.com में भी देखने को मिलेगा।

 

02:26 PM, 18-FEB-2021

किस टीम के पर्स में कितने पैसे?

हरभजन सिंह और केदार जाधव जैसे दो भारतीय क्रिकेटर्स ने ही अपना बेस प्राइज सर्वाधिक 2 करोड़ रुपये रखा है। पंजाब किंग्स के पास सर्वाधिक पैसे हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स 19.9 करोड़

मुंबई इंडियंस 15.35 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 35.4 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद 10.75 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स 13.4 करोड़

पंजाब किंग्स 53.2 करोड़

राजस्थन रॉयल्स 37.85 करोड़

कोलकाता नाइटराइडर्स 10.75 करोड़

02:21 PM, 18-FEB-2021

292 से 298 हुए खिलाड़ी

नीलामी के लिए 298 खिलाड़ी शामिल होंगे। आठ फ्रेंचाइजी टीमों को 61 स्थान भरने हैं। कोई भी टीम अधिकतम 25 खिलाड़ी ही रख सकती है, जिसमें से 8 खिलाड़ी ही विदेशी हो सकते हैं।

02:18 PM, 18-FEB-2021

किंग्स इलेवन पंजाब अब पंजाब किंग्स बने

02:14 PM, 18-FEB-2021

फ्रैंचाइजियों को नियमों से अवगत कराया गया

02:08 PM, 18-FEB-2021

IPL 2021 Auction: क्रिस मॉरिस बने इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा

नमस्कार, उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज चेन्नई में आईपीएल के 14वें संस्करण के लिए 298 खिलाड़ियों की बोली लगनी है। पल-पल की अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलेगी।

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x