मुख्य सामग्री पर जाएं

2 मिनट में पढ़ें

Dehradun News: नंदा की चौकी की गलियों में बारिश से जलभराव

Dehradun News: नंदा की चौकी की गलियों में बारिश से जलभराव

नंदा की चौकी की गलियों में बारिश से जलभराव

दून के कई इलाकों में शनिवार को बारिश हुई। जबकि कई जगह धूप खिली रही। दून के नंदा की चौकी दिन में बारिश के बाद गलियों और घरों में बरसाती पानी घुसा। लोगों ने घंटों मेहनत के बाद खुद ही किसी तरह पानी की निकासी कर पानी को घरों से बाहर निकाला। दून शहर के ज्यादातर हिस्सों में पूरा दिन बारिश नहीं हुई।

नंदा की चौकी में स्थानीय युवक आकाश जोशी अक्कू ने बताया कि इलाके में कुछ ही देर झमाझम बारिश हुई। लोगों को गर्मी उमस से राहत तो मिली, लेकिन इसी के साथ मुसीबत भी बढ़ गई। कई घरों में बरसाती पानी जा घुसा। लोगों ने कंट्रोल रूम व पुलिस को मदद के लिए फोन किया। कच्चे पक्के रास्तों में गलियां कीचड़ से भर गई। लोग किसी तरह इन गलियों में आ जा पा रहे थे। 

घरों में बारिश का पानी व मलबा घुसने से लोगों का सामान भी खराब हुआ। हालांकि इसी समय दून शहर में मौसम साफ था और बारिश जैसा कुछ भी एहसास नहीं हो रहा था। देर शाम तक दून के आसमान में भी काले बादलों का डेरा बढ़ने लगा था। दून में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 रहा। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 26.2 था जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार दून में रविवार को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिक तापमान 33 व न्यूनतम 24 डिग्री तक रह सकता है। पिछले दो तीन दिनों के मुकाबले एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मसूरी में रिमझिम बारिश के साथ कोहरा

मसूरी। मसूरी में कभी धूप तो कभी बारिश के चलते मौसम रंग बदलता रहा। सुहावने मौसम का पर्यटकों जमकर आनंद उठाया। सुबह के समय हल्की धूप खिली रही। दोपहर 12 बजे करीब शहर में रिमझिम बारिश हुई और कोहरा छा गया। हालांकि शाम चार बजे करीब आसमान साफ हो गया। पर्यटक प्रकृति के शानदार नजारों को मोबाइल कैमरे में कैद करते दिखे। शाम के समय मालरोड पर भीड़ दिखी।

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x