मुख्य सामग्री पर जाएं

Dehradun 1 मिनट में पढ़ें

DEHRADUN NEWS: विकासनगर में MDDA ने 25 बीघा पर हो रहे अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

DEHRADUN NEWS: विकासनगर में MDDA ने 25 बीघा पर हो रहे अवैध निर्माण को किया ध्वस्त
Representational Image (UttarakhandhindiNews.in)


DEHRADUN NEWS: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने सेलाकुई और जस्सोवाला में 25 बीघा जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को गिरा दिया है। कॉलोनाइजर को चेतावनी दी गई है कि अगर उसने दोबारा निर्माण शुरू किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


एमडीडीए  (MDDA) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को विकासनगर तहसील क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की सूचना मिली थी। मंगलवार को एमडीडीए के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज की टीम सेलाकुई पहुंची, जहां सेंट्रल होप टाउन वेस्ट मैनेजमेंट पॉइंट के पास 3 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण हो रहा था। टीम ने जेसीबी मशीन से उस निर्माण को गिरा दिया।


Exclusive Insights: 46 साल के इस भारतीय ने बना 400 लोगों को करोड़पति, जानें कैसे?

इसके बाद टीम जस्सोवाला पहुंची और वहां चकराता रोड पर रोशन नेगी की 22 बीघा जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए के उपाध्यक्ष ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और ध्वस्त क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x