मुख्य सामग्री पर जाएं

Dehradun 1 मिनट में पढ़ें

Dehradun News: पीएम मोदी की रैली में शामिल होने वालों के लिए COVID रैपिड एंटीजन टेस्ट का आदेश

देहरादून (उत्तराखंड): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 दिसंबर को देहरादून में निर्धारित रैली से पहले शहर के जिलाधिकारी ने परेड ग्राउंड में जनसभा में शामिल होने वालों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं.

Corona Antigen test dehradun

यह आदेश देहरादून के जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने जारी किया है।

कुमार ने कहा, “कोविड-19 के नए रूप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने वालों की जांच के लिए परेड ग्राउंड में सभी जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिसंबर को एक रैली को संबोधित करने के अलावा 30,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

तीन महीने में मोदी का उत्तराखंड का यह तीसरा दौरा होगा।

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x