मुख्य सामग्री पर जाएं

Dehradun 2 मिनट में पढ़ें

दहेज हत्या में पति और जेठ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

प्रतीकात्मक
प्रतीकात्मक


देहरादून। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में रायपुर थाना पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पति व जेठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को मृतका का पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। 

आदर्श कॉलोनी रिंग रोड निवासी भारती देवी ने शुक्रवार को दी तहरीर में बताया कि पोती पूजा की शादी दो साल पहले शफीक अंसारी निवासी लाडपुर रिंग रोड के साथ हुई थी। वह शादी के पक्ष में नहीं थे। शफीक ने पूजा को डरा धमकाकर जबरदस्ती शादी की। शादी के कुछ दिन बाद ही पति, ससुर इंद्रेश अंसारी, सास, जेठ शमीम अंसारी, ननद प्रताड़ित करने लगे। पूजा की पिटाई की जाती थी, जिसके कारण वह मायके आ जाती थी। चार दिन पहले पूजा को सास, ससुर व पति ने पीटकर भगा दिया। 

गुरुवार रात को पूजा का पति जबरदस्ती बारिश में पूजा व नौ महीने के बच्चे को अपने साथ ले गया। शुक्रवार सुबह पता चला कि पूजा ने फांसी लगा ली है और वह अस्पताल में है। बताया कि सुनने में आया है कि शफीक अंसारी के किसी अन्य लड़की के साथ संबंध हैं। जब पूजा इसका विरोध करती थी तो शफीक पीटता था। सीओ नेहरू कॉलोनी पल्लवी त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के स्पष्ट कारणों का पता लग सकेगा।

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x