मुख्य सामग्री पर जाएं

Science-Tech 1 मिनट में पढ़ें

CowinTracks: टीकाकरण में आ रही मुश्किलों से राहत देगा यह एप, खाली स्लॉट व सेंटर की मिलेगी सूचना

cowin app - फोटो : cowin app
cowin app – फोटो : cowin app

 कोविड-19 टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोगों को आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए डिजिटल नेविगेशन प्रालि ने एक वेब पोर्टल और मोबाइल एप CowinTracks  विकसित किया। यह टीकाकरण के इच्छुक लोगों को वैक्सीन स्लॉट बुक करने में मदद करेगा। 

इस एप का इस्तेमाल कर टीका लगवाने की प्रतीक्षा कर रहे लोग अपने पंजीकृत क्षेत्र या पिनकोड वाले क्षेत्र में स्थित केंद्र पर रिक्त स्लॉट का अलर्ट प्राप्त कर सकेंगे। यह एप 19 मई को लांच किया गया था। इस पर लोग तेजी से पंजीयन करा रहे हैं। कोविनट्रैक्स के जरिए स्लॉट बुकिंग का काम झंझट मुक्त हो सकेगा और खाल स्लॉट की जानकारी आपको स्वत: मिल सकेगी। 

इस एप के डेटा कोविन-एपीआई पोर्टल से रियल टाइम में अपडेट होंगे, इसलिए इस एप पर रजिस्टर करने से पहले आपको को Co-Win portal पर पंजीयन करना होगा।  कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन के लिए भी यही एप आपको वहां लेकर जाएगा। दरअसल कोविनट्रैक्स सरकार के डेटा का अतिरिक्त विश्लेषण कर आप तक नवीनतम सूचनाएं प्रेषित करेगा। 

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x