मुख्य सामग्री पर जाएं

2 मिनट में पढ़ें

दाम बढ़ोत्तरी होने के विरोध में निकाली रसोई गैस सिलेण्डल की शव यात्रा

रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी होने पर रसोई गैस सिलेंडर की अर्थी निकालकर दहन करते कांग्रेस कार्यक? - फोटो : RISHIKESH
रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी होने पर रसोई गैस सिलेंडर की अर्थी निकालकर दहन करते कांग्रेस कार्यक? – फोटो : RISHIKESH

 डोईवाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ रसोई गैस सिलिंडर की अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह असफल साबित हुई।

कांग्रेस राजीव गांधी पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ता रसोई गैस सिलिंडर की अर्थी लेकर नगर चौक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिकात्मक अर्थी को आग के हवाले किया। कांग्रेस नेता मोहित उनियाल ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां विफल हो रही है। जिस कारण रसोई गैस के दामों में दो माह में ढ़ाई सौ रुपये की बढ़ोत्तरी होने से किचन का बजट बिगड़ गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी और कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने कहा कि सब्सिडी के नाम पर महज 16 रुपये दिए जा रहे हैं। कहा कि रसोई गैस की कीमतें बढ़ने से सबसे अधिक परेशान गृहिणियों हो रही है। प्रदर्शन करने वाले में युकां अध्यक्ष राहुल सैनी, कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी, सतनाम सिंह, उम्मेद वोरा, गौरव मल्होत्रा, बलविंदर सिंह, नागेन्द्र सिंह, संजय खत्री,मनीष यादव, सोनिका, अखलाक साबरी, आशिक अली,भारतभूषण कौशल, राजन थापा, रोहन, स्वतंत्र बिष्ट, सूरज भट्ट, शेर सिंह, मोहम्मद आरिफ, अरविंद सिंधवाल, गौतम थापा, आदिल अली, मनीष सैनी, आंनद आदि मौजूद थे।

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x