मुख्य सामग्री पर जाएं

chardham yatra 3 मिनट में पढ़ें

Chardham Yatra 2023: अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री धाम के खुले कपाट, माँ गंगा पूजन के साथ यात्रा का आगाज

Chardham Yatra 2023: अक्षय तृतीया २०२३ के शुभ अवसर पर मंत्रोच्चारण के साथ माँ गंगा के पवित्र धाम गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुले। जबकि, यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:41 बजे खुले। इसके साथ ही यहां अगले छह महीने तक देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा और यमुना के दर्शन कर सकेंगे।

Chardham Yatra 2023: अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री धाम के खुले कपाट, माँ गंगा पूजन के साथ यात्रा का आगाज
Instagram.com/अदिति सेमवाल (follow)

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुले। कपाट खुलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए। 

Chardham Yatra 2023: अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री धाम के खुले कपाट, माँ गंगा पूजन के साथ यात्रा का आगाज
Instagram.com/अदिति सेमवाल (follow)

जबकि, यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:41 बजे खुले। इसके साथ ही यहां अगले छह महीने तक देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा और यमुना के दर्शन कर सकेंगे। गंगोत्री धाम के कपाट देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने पर श्रद्धालुओं में जबरदस्त जोश और उत्साह दिखा। 

महाराष्ट्र के ठाणे से आये प्रीतम ने uttarakhandhindinews.in से  बात करते ही कहा की covid-19 के देश भर में मचाये गए आतंक से उनकी यात्रा गत वर्षों में नहीं हो पाई किन्तु इस वर्ष उन्होंने निश्चित किया था की माँ के दर्शन हेतु अवश्य आयेंगे. और माँ गंगा की अनुकम्पा से इस वर्ष हमें ये आशीष भी प्राप्त हो गया.

Chardham Yatra 2023: अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री धाम के खुले कपाट, माँ गंगा पूजन के साथ यात्रा का आगाज
Instagram.com/अदिति सेमवाल (follow)

आयोजित गंगोत्री कपाट उद्घाटन समारोह की शुरुआत मंदिर के पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण और प्रार्थना के साथ हुई। पुरोहितों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आरती की, देवता के सामने दीपक लहराने की एक रस्म अदा करने के साथ ही भक्तों को मंदिर में अपनी प्रार्थना करने के लिए प्रवेश करने की अनुमति दी गई।

वहीं दोनों धामो के कपाट खुलने के बाद प्रदेश में चारधाम यात्रा २०२३ का विधिवत आगाज हो जाएगा और श्रद्धालु आगामी 6 माह तक गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में ही दर्शन कर सकेंगे।  शनिवार को सुबह मां गंगा की डोली खरसाली से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। 

गौरतलब है कि गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल और सचिव सुरेश सेमवाल ने UHN को  बताया कि विधि-विधान के साथ माँ गंगा का पूजन, गंगा सहस्त्रनाम  का पाठ और विशेष पूजा-अर्चना के बाद सर्वार्थ अमृत सिद्ध योग पर 12:35 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। 

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साक्षी बने। सुबह उन्होंने यमुनोत्री धाम रवाना होने से पहले खरसाली में मां यमुना की डोली को विदा किया और इसके पश्चात गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन की प्रक्रिया में शामिल हुए। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की हर सुख सुविधाओंआश्वासन देते हुए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास का वायदा किया। 

साथ ही साथ यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से ठीक 12:41 पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। 

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, विधायक संजय डोभाल, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, ने पूजा अर्चना कर मां यमुना की डोली को यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया। वही गंगोत्री धाम में एडवोकेट एवं रावल रवींद्र सेमवाल, राजेश सेमवाल, अशोक सेमवाल, आदि ने उपस्थिति दी.

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x