मुख्य सामग्री पर जाएं

uttarakhand 1 मिनट में पढ़ें

प्रधानमंत्री आवासीय योजना के नाम पर जनता के साथ छलावा

घाट रोड चौराहे पर ऋषिकेश विधायक का पुतला फूंकते लोक जनपार्टी के लोग।
घाट रोड चौराहे पर ऋषिकेश विधायक का पुतला फूंकते लोक जनपार्टी के लोग।

 ऋषिकेश। विधानसभा ऋषिकेश में जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवासीय योजना का लाभ नहीं मिलने पर लोक जनशक्ति पार्टी के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंककर आक्रोश जताया।

रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव विरेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में पार्टी के लोग हरिद्वार रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के बाहर एकत्रित हुए। गुस्साए लोगों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना का क्षेत्रीय विधायक ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है, न ही जमीन आवंटन किया है, यहां एक भी परिवार को इस योजना का लाभ नहीं मिला है। जनता को योजना का फार्म भरवाकर गुमराह कर हवाई घोषणाएं की हैं। इस मौके पर सुनीता, रजनीकौर, संतोष कौर, शारदा देवी, चांदनी, रमावती, माला, शकुंतला, कुंती, मोनिका देवी, सरोज, सीता देवी, लक्ष्मी देवी, मुन्नी देवी, चंपा देवी, रामचंद्र, सुनीता, सरला, रश्मि आदि मौजूद थे।

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x